Wednesday, 15 April 2020

कमजोर इम्यूनिटी वालों पर Coronavirus जल्दी अटैक करता है, इन फूड्स से बनाएं अपनी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग

कोरोना वायरस दुनियाभर में COVID-19 के रूप में जान ले रहा है। इस जानलेवा वायरस से बचने का इलाज अब तक खोजा नहीं जा सका है। दुनियाभर में लाखों लोग इस बीमारी से इन्फेक्टेड हो चुके हैं और कई हजार की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है बचाव। जहां तक संभव हो खुद को बचाकर रखें और अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाएं।

Strong Immunity: कमजोर इम्यूनिटी वालों पर Coronavirus जल्दी अटैक करता है, इन फूड्स से बनाएं अपनी इम्युनिटी स्ट्रॉन्गदुनियाभर में कोरोना वायरस के 8 लाख से अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह वायरस SARS यानी severe acute respiratory syndrome से भी ज्यादा खतरनाक है क्योंकि कोरोना वायरस को फैलने में सिर्फ 10 सेकंड का समय लगता है। अगर किसी की इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर है तो उसे कोरोना वायरस और जल्दी अपनी चपेट में ले सकता है। लिहाजा इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है।

​बचाव ही है कोरोना से बचने का बेस्ट तरीका

NBT
इस जानलेवा वायरस से बचने का इलाज अब तक खोजा नहीं जा सका है। ऐसे में डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स भी यही मानते हैं कि इस बीमारी से बचना ही सबसे बेहतर बचाव है। इस दौरान अपनी डेली लाइफस्टाइल, फिजिकल ऐक्टिविटी और खानपान का पूरा ध्यान रखें। अपनी डेली डायट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें ऐंटी-वायरल प्रॉपर्टीज हो ताकि आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बने और आपका शरीर हर तरह की बीमारी से बचा रहे।

​इंफेक्शन से बचना है तो इम्यूनिटी बनाएं स्ट्रॉन्ग

NBT
बेसिक हाइजीन यानी साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखें। दिनभर में कई बार ऐंटिसेप्टिक हैंड वॉश का इस्तेमाल कर हाथों को अच्छी तरह से साफ करते रहें। अगर घर से बाहर हों तो ऑइल-बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को बिलकुल न छूएं। इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने में खाने पीने की चीजों का भी अहम रोल होता है। लिहाजा चेंजिंग वेदर में जब वायरस भी काफी फैला हुआ है कच्ची चीजें जैसे- कच्चा मीट, कच्चा अंडा और कच्ची सब्जियों का सेवन बिलकुल ना करें। इसके अलावा इंफेक्शन से बचने के लिए इम्यून सिस्टम ठीक करना जरूरी है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर आप डायट में शामिल कर लें तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत बन सकती है।

​तुलसी और शहद खाएं

NBT
ऐंटी-वायरल और ऐंटी-इन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टी से भरपूर तुलसी का रोजाना सेवन करें, इससे आपकी रोगों से लड़ने की ताकत मजबूत बनेगी। लेकिन बेहद जरूरी है कि आप तुलसी का सेवन सुबह के समय खाली पेट में करें। रोजाना तुलसी की 5 पत्तियों को 1 चम्मच शहद और 3-4 काली मिर्च के दानों के साथ खाएं, इम्यूनिटी मजबूत बनेगी।

​सूरजमुखी के बीज

NBT
ये बीज सेलेनियम के बेहतरीन सोर्स हैं, जो हमारी कोशिकाओं के नुकसान की भरपाई करते हैं। ये विटमिन ई के भी अच्छे स्रोत हैं, यानी यह आपको बाहरी इंफेक्शन से भी बचाते हैं। सूरजमुखी के बीज को आप सलाद के साथ मिलाकर खा सकते हैं या फिर ऐसे ही मसाला मिलाकर खाएं।

​हल्दी और अदरक

NBT
हल्दी और अदरक में पाया जाने वाला ऐंटिऑक्सिडेंट और ऐंटी-इंफ्लेमिट्री कंपाउंड ऐलर्जी से लड़ता है। ऐंटी-वायरल और जिंजरॉ से भरपूर अदरक और कर्क्युमिन से भरपूर हल्दी दोनों ही आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं। एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर को गरम दूध में डालकर पिएं और अदरक की चाय का सेवन करें या फिर आप अदरक को शहद के साथ खा सकते हैं।

​दालचीनी भी है फायदेमंद

NBT
पॉलिफेनॉल्स और प्लांट ऐंटिऑक्सिडेंट दालचीनी को इम्यूनिटी दुरस्त रखने की ताकत देते हैं। इसके ऐंटि-वायरल और ऐंटि-फंगल होने की खासियत ही इसे कोल्ड और फ्लू के लिए बेहतर दवा के तौर पर पेश करती है। आप चाहें तो दालचीनी के पाउडर को चाय में छिड़क कर या पैनकेक आदि में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

अलसी के बीज

NBT
bunty chandrasen
इसमें ऐंटी-ऐलर्जिक सीलियम और ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है। एक चम्मच अलसी के बीज को गरम दूध के साथ पिएं। सलाद, दही के साथ भी खा सकते हैं। अलसी भी आपके रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती है।
Covid-19(कोरोना वायरस ) एक संक्रामक बीमारी है। 
घर में रहे,सुरक्षित रहे। 
Bunty Chandrasen
HWC- Patharra

Friday, 23 August 2019

थायराइड का इलाज


थायराइड हमारे गले में पाई जाने वाली ग्रंथि है जिसके बढ़ जाने से ये समस्या होती है। थायराइड का काम है की वो आयोडीन का उपयोग करके जरूरी थायराइड हार्मोन बनाये और हमारे शरीर के सारे हिस्सों में पहुचाये लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाने लगे तभी यह समस्या होती है। यह रोग महिलाओं में समय के साथ अधिक बढ़ता हैं। कुछ महिलाओं को पता नहीं होता की वो थायराइड का शिकार हो चुकी हैं क्योकि उन्हें इसके लक्षण समझ में ही नहीं आते। दोस्तो थायराइड ग्रंथि में होने वाले इस समस्या के लक्षण और उसके उपाय जानने से पहले यह जान लेते है कि थायराइड ग्रंथि क्या है।
थायराइड ग्रंथि शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सो में से एक है। थायराइड ग्रंथि शरीर के दूसरे हिस्सो को सही से काम करने का काम करती है। इसके लिए थायराइड ग्रंथि थायराइड आयोडीन बनाती है और जब यह थायराइड ग्रंथि जरूरत से अधिक या कम थायराइड आयोडीन बनाने लगती है, तब थायराइड में खराबी आ जाती है और हमें थायराइड का इलाज कराना पड़ता है।
थायराइड ग्रंथि के बढ़ जाने पर इसके अलावा भी कई समस्याएं हो जाती है। थायराइड ग्रंथि के कारण शरीर के अनेक हिस्से प्रभावित होते है। थायराइड किसी भी उम्र के लोगो में हो सकता है।
थायराइड मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है
1. हाइपो-थायरोइडिस्म
हाइपो-थायरोइडिस्म थायराइड में व्यक्ति के अंदर थायरोक्सिन हॉर्मोन की कमी होने लगती है।
2. हाइपर-थायरोइडिस्म
हाइपर-थायरोइडिस्म में शरीर में थायरोक्सिन हॉर्मोन तेजी से बढ़ने लगती है।
थायराइड के कारण
  • शरीर में आयोडीन की मात्रा कम या अधिक होने पर भी थायराइड की समस्या हो जाती है।
  • प्रदुषण के कारण भी थायराइड की बीमारी हो जाती है। गन्दगी और प्रदुषण के कारण हवा के माध्यम से विषैले जीवाणु हमारी थायराइड ग्रंथि को नुकसान भी पहुँचाते है।
  • दवाइयों के अधिक इस्तेमाल और दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट से भी आपको थायराइड की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • थायराइड की बीमारी हेरेडितरी भी होते है। इसका मतलब है, कि अगर आपके परिवार में किसी को ये बीमारी है, तब भी आपको ये बीमारी होने के चांस है।
थायराइड के लक्षण
1. वजन बढना

सबसे बड़ा लक्षण यही हैं की जब शरीर में थायराइड होता हैं तो मेटाबॉलिज्म की दर धीमी पड जाती हैं और शरीर में अतिरिक्त फैट का जमना शुरू हो जाता हैं। अधिक वजन का बढ़ना थायराइड का एक लक्षण हैं।
2. नाखून और आँखों में रूखापन
जब शरीर में थायराइड होता हैं तो हाथ पैर के नाखून शुष्क और रूखे होने लग जाते हैं और उनमे सफ़ेद लाइन पड़ने लग जाती हैं और यह जल्दी टूट जाते हैं। इसके अलावा महिला की आँखों में दर्द, खुजली और आँख का लाल पड़ने जैसी समस्या होती हैं।
3. यौन उत्तेजना खत्म होना
थायराइड का लक्षण होने पर कई सारी महिलाओं को सेक्स से बिलकुल ही रूचि कम हो जाती हैं और यहाँ तक उन्हें धीरे-धीरे सेक्स से घृणा हो जाती हैं।
4. जल्द थकान महसूस करना
जब आप कोई हल्का सा भी काम करे और आपको थकावट महसूस होने लगे तो आपको समझ जाना चाहिए की आपको थायराइड की सम्भावना हैं।
5. पीरियड्स में बदलाव
थायराइड के कारण महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म में भी प्रभाव पड़ता हैं। जैसे सामान्य रूप से चलने वाला 28 दिन का साइकिल लगभग 40 दिन तक चल सकता हैं या फिर कम भी हो सकता हैं। ऐसा भी हो सकता हैं की आपको पीरियड्स जल्दी जल्दी आने लगे।
थायराइड की समस्या है तो इनसे परहेज करें
1. सफ़ेद नमक ना खाये। हमेशा सेंधा या काला नमक ही खाये।
2. नशीले पदार्थो का सेवन ना करे।
3. वनस्पति घी का सेवन करने से बचे।
4. रेड मीट का सेवन कभी ना करे।
थायराइड को खत्म करने के कुछ घरेलू उपाय
1. लौकी

थायराइड की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पिए। इसके बाद एक गिलास ताजे पानी में तुलसी की एक दो बून्द और कुछ मात्रा में एलोवेरा जूस डालकर पिए। अब आप आधे से एक घण्टे तक कुछ ना खाये पिए। रोजाना ऐसा करने से थायराइड की बीमारी जल्दी ठीक हो जायेगी।
2. विटामिन ए
थायराइड के मरीज को अपने भोजन में विटामिन ए की मात्रा बढा देनी चाहिए। विटामिन ए थायराइड को धीरे धीरे कम करता है। गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है।
3. काली मिर्च
थायराइड को ठीक करना चाहते है, तो तुरंत काली मिर्च का सेवन शुरू करे। काली मिर्च का सेवन करने से थायराइड की बीमारी ठीक हो जाती है। काली मिर्च का सेवन आप किसी भी प्रकार से कर सकते है।
4. हरा धनिया
हरे धनिये के इस्तेमाल से थायराइड को ठीक किया जा सकता है। ताजे हरे धनिये को बारीक़ पीसकर इसकी चटनी बना ले। अब इस चटनी को रोजाना एक गिलास पानी में घोलकर पिए इससे थायराइड धीरे धीरे कण्ट्रोल होने लगता है।
5. अंडा
अंडा खाना भी थायराइड के मरीज के लिए फायदेमंद है। अंडा खाने से थायराइड कण्ट्रोल में रहता है।
6. आयोडीन
थायराइड के मरीज को आयोडीन (Iodine) का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। आयोडीन (Iodine) प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है, प्याज, लहसुन, टमाटर जैसी आयोडीन (Iodine) युक्त चीजो का सेवन करे।
7. व्यायाम
रोजाना आधे से एक घण्टे का व्यायाम जरूर करे। व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है, थायराइड भी कण्ट्रोल में रहता है।
8. नारियल पानी
नारियल पानी भी थायराइड को कण्ट्रोल करने में सहायक है। रोजाना ना हो सके तो कम से कम एक दिन छोड़कर एक नारियल पानी जरूर पिए।
Image result for thyroidथायराइड की समस्या से बचने के लिए योग
योगा करने से भी थायराइड की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है क्योंकि योगा का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता। योगा शरीर को हमेशा किसी ना किसी रूप में फायदा ही पहुँचाता हैं। रोज सुबह इन योगासनों को आधे या एक घंटे करने से आपको थायराइड का इलाज करने में आसानी होगी।
1. हलासन
2. मत्स्यासन
3. विपरीत करन

थाइरोइड जाँच के लिए संपर्क करे | 
घर पहुंच सेवा 
MultiCare Patho Lab Collection Kawardha
mo-8823800888