Wednesday, 11 February 2015

पढ़ाई के समय मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए 10 टिप्स

हर छात्र या छात्रा के लिए पढ़ाई के दौरान एकाग्रता की कमी आम समस्या है। परीक्षा के समय सभी स्टूडेंट्स जितना ध्यान पढ़ाई पर लगाना चाहते हैं उतना ही उनका मन भटकने लगता है। जिसके फलस्वरूप यह होता है कि पढ़ाई की तैयारी पूरी नहीं हो पाती है और परीक्षा का समय नजदीक आ जाता है, जो तनाव का कारण बन जाता है। इस में ऐसी टिप्स के बारे में बताया गया है जिनकी मदद से आप अपनी परीक्षा की तैयारी मन लगाकर कर पायेंगे और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर पायेंगे-
  • टाइम टेबल बनायें
  • पर्याप्त नींद लें
  • तनावमुक्त रहें
  • सही खान-पान का ध्यान रखें
  • खुद को शबाशी दें
  • पढ़ाई शुरू करने के पहले पढ़ाई संबंधी सारे चीजों को एक जगह पर रख लें ताकि बार-बार उठना न पड़े।
  • पढ़ाई का सही माहौल बनायें
  • पढ़ाई के समय मोबाइल और इंटरनेट से दूर रहें
  • पढ़ाई शुरू करने के पहले उसके महत्व और फायदों के बारे में लिख लें ताकि उसको देखते रहने से आपका मन भटके नहीं
  • जब आप पढ़ने बैठे तब कठिन विषय को पहले पढ़े क्योंकि उस वक्त आपका मन फ्रेश रहता है और एकाग्रता का स्तर ज़्यादा होता है
  • योगा या ध्यान का अभ्यास करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है
इन दस टिप्स से पढ़ाई  अच्छी तरह से कर पायेंगे और परीक्षा में अच्छे अंक लाकर अपने भविष्य को सँवार पायेंगे।
Bunty#9770119294

Thursday, 11 December 2014

वजन घटाने मे मददगार होती है 5 प्रकार की चाय


भारत में चायके दीवानों की कमी नहीं है। कुछ लोग चाय पीने की आदत को अच्छा तो नहीं मानते, लेकिन चाय पीना उनके जीवन में किसी अनिवार्य काम से कम भी नहीं है। चाय के फायदे और नुकसान पर अक्सर बहस होती है। ऐसा नहीं कि चाय के सिर्फ नुकसान ही हैं, उसके कई फायदे भी हैं। आइए जानते हैं विभिन्न प्रकार की चाय के फायदे, जो वजन घटाने में मददगार हैं।

वैज्ञानिक शोध के अनुसार कुछ खास प्रकार की चाय में ऐसे तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। ये 5 प्रकार की चाय हैं, जो आपको दुबला कर सकती हैं।

वह पेय जिससे आपको ऊर्जा और ताजगी मिलती है, वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकती है। यह तो आमतौर पर सभी जानते हैं कि एक कप चाय हर रोज आपको दिल के दौरे, गठिया, दांत क्षय और यहां तक कि कैंसर को भी आपसे दूर रखती है।

चिंता को दूर करने के गुण के अलावा, (यह इसमें होने वाले कुछ खास तत्वों के कारण होता है) यह वजन को कम करने में बहुत कारगर हैं। यह 5 प्रकार की चाय हैं, जो आपको स्लिम कर देंगी।

स्टार अनिस टी : स्टार अनिस चाय पाचनक्रिया को सुधारती है। यह चाय चीन में पूरे साल फलने वाले पौधे के फल से बनती है। इस चाय का उपयोग पाचन संबंधी बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है, जैसे पेट खराब होना, दस्त और उल्टी होने पर। यह चाय एक पूरी फली को गर्म पानी में 10 मिनिट तक डालकर बना सकते हैं। पानी को छान लें और अगर आप इसे मीठा पीना चाहते हैं तो इसमें शकर या शहद मिला लें और छोटे-छोटे घूंट ले-लेकर इसे पिएं। आपको पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा।

पीपरमेंट टी (पुदीने का अर्क) : अगर आपको पीपरमेंट चाय पसंद है तो आप इसे ग्रीन टी के बदले कभी-कभी बदलकर पी सकते हैं। दोनों ही चाय पाचन को सुधारने में बहुत फायदेमंद है। पीपरमेंट के पत्तों का इस्तेमाल इस चाय को बनाने में किया जाता है। इसे गर्म या ठंडा पिया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच ताजा या सूखी हुई पत्ती को उबलते हुए पानी में डाल दीजिए। इन्हें पानी में 4 से 5 मिनट के लिए रहने दीजिए और फिर छानकर चाहें तो शहद मिलाकर पीजिए।

ग्रीन टी : शोध के हिसाब से इस चाय में पाया जाने वाला रसायन EGCG शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जो कि शरीर से वजन कम करने का काम करता है। यह एक दिन में करीब 70 कैलोरी तक कर देता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट केटेचिंस होता है, जो कि मेटाबोलिज्म बढ़ाता है और चर्बी को घटाता है। यह चाय 85 डिग्री सेल्सियस पर करीब 2 से 3 मिनट में तैयार हो जाती है।

रोजटी: रोज टी सबसे पुराने स्वाद में पाई जाने वाली चाय में से एक है। इसे ताजा गुलाब और कलियों से बनाया जाता है। यह शरीर के लिए एक थैरेपी की तरह है। यह न केवल शरीर में मौजूद जहरीले तत्वों को दूर करके त्वचा को सुन्दर बनाता है बल्कि इसमें विटामिन A, B3, C, D और E होते हैं, साथ ही साथ ये संक्रमणों से भी निजात दिलाता है।

ओलोंग टी (Oolong Tea) : शोध से खुलासा होता है कि अोलोंग टी, थोड़ा खमीर उठाने की प्रक्रिया से तैयार होती है। यह ग्रीन टी से ज्यादा कारगर होती है। यह चाय चर्बी जलाती है और कोलेस्ट्रोल और शरीर में घुली हुई चर्बी को कम करती है। वजन कम करने के लिए रोज 2 कप ओलोंग चाय पीने की सलाह दी जाती है।