Thursday, 5 January 2017

गैस की समस्या का घरेलु इलाज

गैस की समस्या का इलाज :- दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा भूखा रहने से या ज्यादा तला हुआ या भुना हुआ है अथवा तेज मिर्च मसाले वाला खाना खाने से आपको पेट में गैस की और पेट फूलने की प्रॉब्लम हो जाती है अगर आपको भी यह प्रॉब्लम है तो इस से तुरंत राहत पाने के लिए इस पोस्ट में कुछ उपाय दिए जा रहे हैं, जिनको आप पढ़ लें इससे आपको इन घरेलू नुस्खों से कुछ ही मिनटों में गैस की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. साथ ही अगर यह पोस्ट आपको पसंद आए तो कृपया इसे अपने Facebook Profile पर जरूर शेयर करें जिससे दूसरे भाई बहन भी इसका लाभ उठा सकें.

गैस की समस्या का इलाज घरेलू नुस्खों द्वारा – एसिडिटी का उपचार


Wednesday, 4 January 2017

पोलियो के कारण, प्रभाव और टीकाकरण

पोलियो रोग का कारण

पोलियोमायलाइटिस रोग _ Poliomyelitis पोलियो विषाणु के संक्रमण के कारण होता है। यह वायरस व्यक्ति के संपर्क से, नाक या मुँह और संक्रमित बच्चे का आम तौर पर दूषित पानी के माध्यम से, संक्रमित मल के साथ संपर्क से, संक्रमित बलगम के साथ संपर्क के माध्यम से फैलता है।

पोलियो के लक्षण

बुख़ार, सिरदर्द, जीमिचलाना, गले में ख़राश, उल्टी, थकान, गर्दन, पीठ, हाथ या पैर में दर्द या जकड़न, मांसपेशियों में कमज़ोरी का महसूस होना यह सारे पोलियो के लक्षण है। इसके गंभीर लक्षणों में दिमागी बुख़ार (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के संक्रमण) और पैर या हाथ का अपरिवर्तनीय परिवर्तन शामिल हैं।
ये अधिकांश लक्षण वायरल फ़्लू के भी हो सकते हैं, इसलिए अगर आपके शिशु को ऐसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से ज़रूर सम्पर्क करें।